छत्तीसगढ़न्यूज़

कांग्रेस सरकार के अंधाधुन भ्रष्टाचार के खिलाफ शिवसेना का बिगुल है ‘तोड़ो यात्रा’ : धनंजय परिहार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कांग्रेस सरकार के अंधाधुन भ्रष्टाचार के खिलाफ शिवसेना का बिगुल है ‘तोड़ो यात्रा’ : धनंजय परिहार
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रदेश प्रमुख धनंजय परिहार की अगुवाई में तोड़ो मोर्चा यात्रा का आगाज किया है। यह यात्रा अपने दूसरे चरण में है। यात्रा को लेकर राजनांदगांव दौरे पर रहे परिहार ने कहा कि-इस अभियान का उद्देश्य स्पष्ट है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार का जो चैनल बना हुआ है हम उसे तोड़ने निकले हैं। इसके लिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं और उन्हें सरकार की खामियां बता रहे हैं।
39 से अधिक वर्षों से शिवसेना प्रदेश में अपनी ताकतवर मौजूदगी का एहसास करवाने में जुटी है। धनंजय कहते हैं-हालात काफी बदल गए हैं। लोगों की सोच भी तब्दील हुई है। हम संसाधनों के अभाव में जरुर पिछड़ जाते हैं, लेकिन हमारा प्रभाव बढ़ा ही है और बढ़ रहा है। हम इस बार भी विधानसभा चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारेंगे और इस बार जरुर बेहतर परिणाम लाएंगे।
उन्होंने कहा कि-हमारी यात्रा लगभग 45 विधानसभा के 70 तहसीलों तक पहुंचेगी। यहां हम सभाएं भी कर रहे हैं। इसकी शुरुआत हो चुकी है। यह 12-13 चरणों में पूरा होगा। उन्होंने बताया कि-चुनावों में हम जीते भले न हों, लेकिन हमारे कई प्रत्याशियों ने काफी वोट हासिल किए। कई जगहों पर हमारा वोट प्रतिशत 3 से भी ऊपर रहा है।
छत्तीसगढ़ शिवसेना दो फाड़ के बीच शिंदे गुट के पाले में चली गई है। उन्होंने कहा कि-बाला साहेब ठाकरे के सिद्धांत उनके पुत्र उद्धव ठाकरे नहीं संभाल पाए। कई मसलों पर उनके राजनीतिक निर्णय और उनकी कार्यप्रणाली को लेकर ठेस पहुंची जिसके बाद हमने शिंदे गुट में जाने का निर्णय लिया। हमारी विचारधारा में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
उन्होंने प्रदेश के मौजूदा हालात पर बात करते हुए कहा-सरकार भाजपा की रही हो या मौजूदा सरकार की बात करें दोनों ने ही योजनाओं के गलत आंकड़ों से लोगों को ठगा है। कभी ये दावा करते हैं कि 5 लाख आदिवासी परिवारों को आवास दिया, ये कैसे संभव है। इनका मतलब है कि हर आदिवासी परिवारों को इन्होंने घर दिया है। ऐसा ही रोजगार के मामलों में होता है। आश्चर्य तो यह है किए कई बार ये ऐसे आंकड़े लेकर आ जाते हैं जिसके मुकाबले छत्तीसगढ़ की आबादी कम है।
परिहार ने कहा कि-प्रदेश में अंधाधुन भ्रष्टाचार हो रहा है। इसमें सरकार भी शामिल है। उनके संरक्षण के बगैर ये मुमकिन ही नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घिरे हुए हैं। आज प्रदेश में 40-50 फीसद अवैध शराब सरकारी शराब दुकानों में बिक रही है। कैसे मुमकिन है कि इतने बड़े भ्रष्टाचार का मुख्यमंत्री को पता न हो, वे दोषी हैं। ऐसा ही खनिज के मामलों में हो रहा है। नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी जैसी योजनाओं में हजारों करोड़ बहा दिए गए। पेंशन स्कीम में इतनी खामियां हैं कि, पूछिए मत। 325 रुपए के लिए बुजुर्गों से चक्कर कटवाए जा रहे हैं। यह रकम है ही क्या।
बाक्स…
धर्मांतरण पर बोले, परिणाम भुगतने होंगे

परिहार धर्मांतरण के मुद्दे पर भी बोले। उन्होंने कहा कि-प्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों में धर्मांतरण के कई मामले सामने आ रहे हैं। आश्चर्य है कि सरकार इस पर कोई एक्शन नहीं ले रही है। कई हिस्सों में लोग सनातन धर्म और देवताओं के प्रति आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं। लोगों को बरगलाया जा रहा है। कांग्रेस शासन में इसमें बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे प्रकरणों पर प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है। हमारा स्टैंड इस मामले को लेकर स्पष्ट है, यह कतई स्वीकार्य नहीं है। आने वाले दिनों में इसके परिणाम जिम्मेदारों को भुगतने होंगे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button