बिजनौर-उत्तरप्रदेश

नगीना में बस की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नगीना मंगलवार कि शाम समय लग भग साथ बजे एक बाइक सवार कि उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब वह अपने घर वापिस जा रहा था पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार निकट वर्ती ग्राम किरतपुर निवासी प्रीतम सिंह 28 वर्ष पुत्र राजेश सिंह अपनी बाइक से किसी कार्य से अफजलगढ़ गया था देर शाम जब वह अपने घर वापिस आरहा था तभी भारत गैस गोदाम के निकट उत्तराखंड रोड़वेज कि एक बस ने उसकी मोटरसाईकिल मे पीछे से टक्कर मार दी जिससे प्रीतम के मौके पर दर्दनाक मृत्यु हो गई टक्कर के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया! सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर क्राइम धीरेंद्र गंगवार एसआई कुलदीप राणा चित्तौड़गढ़ चौकी इंचार्ज संजय त्यागी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहा उन्होने शव का पंचनामा भर कर बॉडी को पोस्टमार्टम हेतु बिजनौर भिजवाया!
प्रीतम के परिवार को जैसे ही यह दुखद खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया प्रीतम अपने पीछे पत्नी व तीन छोटे-छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया प्रीतम की मृत्यु से ग्राम मे शोक व्याप्त हो गया

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button