बिजनौर-उत्तरप्रदेश

बढ़ापुर में लापता युवक की नाले में पड़ी मिली बाइक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बढ़ापुर। नगर के एक कारोबारी के मंगलवार दोपहर से लापता होने के बाद बुधवार को कारोबारी की मोटरसाइकिल नगर के पश्चिम दिशा में नकटा नदी के समीप एक नाले में पड़ी मिली सूचना पर पहुचीं पुलिस मोटरसाइकिल को नाले से निकाल कर अपने साथ थाना बढ़ापुर ले गई। परन्तु थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जमालपुर ढीकल निवासी कुंवर रामकुमार सिंह का 43 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार नगर में किराने की दुकान चलाता है। मंगलवार को मुकेश दुकान पर से लगभग 3:00 बजे के आसपास दुकान बंद कर चला गया। परंतु देर रात तक जब मुकेश घर वापस नही लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की साथ रिश्तेदारों व मिलने वालों से जानकारी की परंतु मुकेश का कहीं भी कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार को मुकेश के परिजन मुकेश के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। परंतु तभी सूचना मिली कि मुकेश की मोटरसाइकिल नकटा नदी के समीप एक नाले में पड़ी है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मोटरसाइकिल को नाले से बाहर निकाला गया। परंतु अभी तक मुकेश का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मुकेश की तलाश के लिये सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिये है। समाचार लिखे जाने तक मुकेश का कुछ पता नही चल पाया था।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button