आज शेरकोट मे फिर से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

दरअसल सोमवार की शाम 4 बजे शेरकोट अफजलगढ़ रोड स्तिथ गांव घोसियावाला के निकट नेशनल हाईवे 74 पर कार और बाइक की भयंकर भिड़त जिसमे बाइक सवार सुनील कुमार उम्र 38 वर्ष पुत्र जगराम सिंह निवासी दरगापुर नगंली की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकी बाइक पर पीछे बैठे उसके साथी शौरभ और कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन मे अस्पताल मे भर्ती करा दिया ओर मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया बताया जा रहा है की बाइक और कार अफजलगढ़ की और से आ रही थी जो की धामपुर की और जा रही थी इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ़्तार वैगनआर कार ने बाइक को पीछे की और से जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी जिसमें कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिर गए जिसमें एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई उधर कार मे एक बच्ची सहित पति पत्नी सवार थे जो की उत्तराखंड के रहने वाले है जिनके मामूली चोट बताई जा रही है। फैज़ान खान की रिपोर्ट


















