अपराधखबरों की खबरन्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

स्योहारा में कथित डॉक्टर बने हुए हैं यमराज कई मरीज बन चुके हैं इनका शिकार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अमीन अहमद
स्योहारा में कथित डॉक्टर बने हुए हैं यमराज
डिग्री दवा देने की पर बेखोफ होकर करते हैं सभी ऑपरेशन
कई मरीज बन चुके हैं इनका शिकार
स्योहारा।यूं तो स्योहारा में कई काबिल और डिग्री धारक डॉक्टर और उनके अस्पताल हैं जहा बेफिक्र होकर आप अपना इलाज और ऑपरेशन करा सकते हैं लेकिन इन सबके बीच अब नगर भर में कई जगहों पर मौत की दुकानें यानी फ़र्ज़ी अस्पताल बनकर तैयार खड़े हैं जहां बिना खोफ औऱ धड़ल्ले से सभी तरह के ऑपरेशन अनट्रेंड डॉक्टरों द्वारा करते हुए मरीज़ों की जान जोखिम में डाली जा रही है,मज़ेदार बात ये है कि की नए नए खुल रहे इन असपतालो के संचालको के पास अधिक से अधिक बीयूएमएस की डिग्री ही होती है बावजूद इसके ये डॉक्टर यमराज का रूप लेकर कुछ पेसो के लालच में मरीज के जिस्म से खेलने से बाज़ नही आ रहे हैं,अब अस्पतालों के चुंगुल में मरीज या तो कम फीस के लालच में फंस रहे हैं या इन अस्पतालों द्वारा छोड़े गए दलाल मरीज़ों को यहां ला रहे हैं जिसके।बाद अधिकतर मरीज़ों को इन अनट्रेंन डॉक्टरों की गलती का शिकार बनना पड़ रहा है जिसके खामियाजे के रूप में या तो मरीज अपनी जान से हाथ धो रहे हैं या बड़े अस्पताल में रेफर होकर लाखो का चपत खा रहे हैं बरहाल सभी कायदे कानून और नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए इस समय आरएसपी मार्ग,मुरादाबाद मार्ग,फवारा मार्ग,ठाकुरद्वारा मार्ग ,सहित आदि स्थानों पर इस तरह के अस्पताल रूपी मिनी कब्रिस्तान खुले हुए हैं जहां के डॉक्टर बेखोफ होकर लोगो की ज़िंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं और इतने गम्भीर विषय से स्वास्थ्य विभाग आंखे मूंदे बैठा है जबकि न्याय प्रिय सीएम योगी जी के अलावा आलाधिकारियों के सख्त आदेश हैं कि इस तरह के अस्पतालों पर कड़ी कार्यवाही हो लेकिन जनपद स्तर के ही सम्बंधित अधिकारी ऐसे अस्पतालों और डॉक्टरों को अभयदान दिए हुए हैं जिसके अंतर्गत हर रोज़ सेकड़ो मरीज़ों की जान की बाज़ी इन अस्पतालों में लगी रहती है खेर देखना अब ये है कि जल्दी ही इन अस्पतालों पर कार्यवाही होगी भी या ये इसी तरह अपना धंधा सुचारू रखते हैं?

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button