बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरपॉलिटिक्सराजनीति

प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया आम बजट दिव्यांग विरोधी:- एमआर पाशा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर स्योहारा आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला प्रभारी राजेश सिंघल

प्रदेश सरकार ने दिव्यांग जनों से पेंशन में बढ़ोतरी करने का किया था वादा

स्योहारा। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट को लेकर बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो आज आम बजट पेश किया गया वह दिव्यांग विरोधी बजट पेश किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने बताया कि आज बजट में जो 1120 करोड़ रुपये दिव्यांगजनों की पेंशन के लिए आवंटन किया है। जो बहुत ना काफी है। ऊंट के मुंह में जीरा समान हैं। प्रदेश में दो करोड़ से भी अधिक दिव्यांग है। लेकिन उनको आज तक कोई भी सरकारी सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि बजट में दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 अभी तक लागू नहीं हो पाया और ना ही दिव्यांग आयोग का गठन किया गया है। प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोई भी योजना लागू नहीं की गई है। ऋण का आवेदन करते हैं तो उनको रोजगार के लिए ऋण नहीं मिल पाता ना ही उनको सरकारी नौकरी मिल पाती है। 4 परसेंट आरक्षण के हिसाब से सरकारी बैकलॉग में उनको आरक्षण नहीं दिया जाता। दिव्यांगजन इस समय बहुत परेशान हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा कहां कि उनकी पेंशन मात्र ₹1000 माह है। जबकि माननीय मुख्यमंत्री जी दिव्यांग जनों की पेंशन 5000 करे। लेकिन आज तक पेंशन ₹5000 माह नहीं हुई। उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के लिए कुछ करें। जिससे वह आत्मसम्मान वह समाज में अपना जीवन यापन सम्मान के साथ कर सके आज भी दुनिया दिव्यांगजनों को हीन भावना की नजर से देखती है। इसी तरह सरकार भी दिव्यांगजनों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरा सरकार से अनुरोध है कि दिव्यांगजनों का भी ध्यान रखा जाए।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button