जिलाधिकारी ने मत्स्य पालन का कार्य कर रहे लोगों का फूल माला पहना कर सम्मानित किया

जनपद बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला प्रभारी राजेश सिंघल
बिजनौर। मीटिंग के दौरान मत्स्य पालन क्षेत्र में जिले में मत्स्य पालकों के लिए प्रेरणास्रोत बने जिला स्तरीय समिति के सदस्य ब्लॉक किरतपर के ग्राम पाडली के निवासी इंजीनियर हेमंत कुमार पूर्व रिलॉयंस प्रबंधक जो आकर्षित नोकरी छोड़ कर अपनी भूमि में मत्स्य पालन का कार्य कर रहे हैं, का जिलाधिकारी से परिचय कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उन्हें प्रोत्साहित करते हुए फूलमाला पहना कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी मिश्रा को हेमंत कुमार ने बताया कि उन्होंने स्वरोजगार के लिए नौकरी छोड़ी है और अपनी निजी 32 बीघा भूमि पर तालाब बना कर मत्स्य पालन का कार्य शुरू किया इसी के साथ उन्होंने एक बीघा भूमि पर एक्यूरम की तर्ज पर बॉयो फलॉक पोण्ड का निर्माण किया है, जो बिजनौर में पहली बार बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मछली पालन से उन्हें गन्ना से दो गुनी अधिक आमदनी हो रही है और समय और मेहनत भी बहुत कम लग रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें मछली की मार्किटिंग के लिए बिजनौर से बाहर भी नहीं जाना पड़ता, तालाब पर ही खरीदार आकर स्वयं मछली पकड़ते है और कीमत अदा कर माल उठा कर ले जाते हैं। उन्होंने पूर्ण विश्वास के साथ कहा कि मत्स्य का उनका कारोबार रिलॉयंस कम्पनी के प्रबंधक के आर्कषक वेतन के मुकाबले में कहीं ज्यादा अधिक सम्मानजनक, लाभदायी और रोमांजक है।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने हेमंत कुमार को प्रोत्साहित करते हुए उनसे अनुरोध किया कि वे जिला बिजनौर को मत्स्य के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें और जिले में मत्स्य पालन के लिए इच्छुक लोगों को प्रोत्साहित एवं प्रशिक्षित करें और उन्हें अपने अनुभव एवं तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराएं, ताकि जिले में अधिक से अधिक मत्स्य पालन की यूनिट्स कायम हो सकें और बिजनौर को बाहर से मछली उपलब्ध कराने की आवश्यकता न पड़े बल्कि बिजनौर प्रदेश एवं अन्य जिलों में मछली की खपत का पूरक बनने में सहायक हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार, मत्स्य निरीक्षक साजिद हुसैन एवं सत्येंद्र कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।


















