उत्तराखंडखबरों की खबर

जेब से पर्स निकाल भाग रहा जेबकतरा दबोचा, लगाई धुनाई

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड हल्द्वानी आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

हल्द्वानी। नगर में जेबकतरों की सक्रियता बढ़ने लगी है। अब जेबकतरे दिनदहाड़े लोगों को अपना निशाना बनाने लगे हैं। रोडवेज स्टेशन में जेबकतरे को दबोचा गया है। वह नगदी भरा पर्स लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार फ्रैण्डस कॉलौनी, तल्ली हल्द्वानी निवासी विजय सुयाल पुत्र कान्ति बल्लभ सुयाल बीती शाम किसी काम से रोडवेज बस अड्डे आये हुए थे। इस बीच जेबकतरे ने मौका पाकर उनकी जेब से पर्स निकाल लिया और भागने का प्रयास करने लगा। इसका आभास होने पर विजय सुयाल ने शोर मचा दिया। इस पर आस-पास के लोगों ने जेबकतरे को दबोच लिया। जिसे धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पर्स में 210 रूपये की नगदी व अन्य सामान बताया जा रहा है। मामले में पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है। पुलिस आरोपी रा‌ि‌शद पुत्र रियासत निवासी गांधी स्कूल के ‌खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button