पौड़ी-उत्तराखंडउत्तराखंडदेहरादून-उत्तराखण्ड़

नाबालिग युवती को गलत आशय से भगाने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड जनपद पौड़ी गढ़वाल आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा गुमशुदा की शीघ्र बरामदगी हेतु दिये थे निर्देश

स्थानीय निवासी रिखणीखाल द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को अमरनाथ पुत्र सुरेंद्र नाथ, निवासी ग्राम-अन्दर गांव द्वारा गलत आशय से अपहरण कर लिए जाने के सम्बन्ध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा उक्त मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार के पर्यवेक्षण में गुमशुदा महिला की तलाश हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। गुमशुदा बालिका की ढूँढ खोज हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी-पतारसी करते हुए अपहरणकर्ता अमरनाथ को गिरफ्तार किया गया| गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय पौड़ी के समक्ष पेश किया गया। जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है| युवती को बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गयी|

     सीपुलिस टीम
  1. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार
  2. महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा
  3. मुख्य आरक्षी 52 ना0पु0 हरीश पुरोहित
  4. आरक्षी 318 ना0पु0 कपूर सिंह
  5. आरक्षी 145 ना0पु0 शुरवीर सिंह
  6. महिला आरक्षी 486 ना0पु0 करिश्मा
100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button