14 वर्षीय गम्भीर घायल की भी मौत जबकि मोके पर पहले ही दो भाई बहन की मौत

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल
नगीना देहात । क्षेत्र के ग्राम लालवाला में देर शाम हुई दुर्घटना में मनीराम (40) पुत्र दयाराम के मकान से एक कार ब्रेजा नंबर UK15C3164 अनियंत्रित होकर टकरा गई जिससे घर के दरवाजे पर खड़े दो बच्चे मानवी पुत्री मनीराम उम्र 8 वर्ष, संस्कार पुत्र मनीराम उम्र 4 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई तथा पास में खड़े बच्चों के पिता मनीराम (40) पुत्र दयाराम तथा राजा (14) पुत्र चेतराम भी घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु सांई हॉस्पिटल बिजौर भर्ती कराया गया। साथ ही साथ घटना में कार चालक फरमान (30) पुत्र सद्दन खान निवासी मोहल्ला साह विलायत थाना मंडावर बिजनौर को भी घायलावस्था में हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। घटना उपरोक्त में घायल राजा (उम्र करीब 14 वर्ष) पुत्र चेतराम निवासी उपरोक्त को बिजनौर से देहरादून इलाज हेतु ले जाते समय रास्ते में समय लगभग 2:00 बजे रात्रि में मृत्यु हो गई है।


















