खबरों की खबरनजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेशन्यूज़मनोरंजन

फ्रेंडली क्रिकेट मैच में आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन की शानदार जीत

बिजनोर-राजेश सिंघल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

फ्रेंडली क्रिकेट मैच में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की हार

शादाब रजा रामेंद्र कुमार एवं कप्तान शाहनवाज अहमद की शानदार ऑलराउंडर खेल के दम पर आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन की शानदार जीत

नजीबाबाद – रविवार की सुबह पत्थर गढ़ के किले में आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बीच एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के कप्तान शाहनवाज अहमद एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के पत्रकार अफजाल अंसारी द्वारा टॉस उछाला गया जिसमें आयरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के कप्तान शाहनवाज अहमद ने टॉस जीता और बैटिंग करने का निर्णय लिया आयरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन की तरफ से 10 ओवर में 113 रन बने जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज शादाब रजा ने 32 गेंदों पर 49 रन एवं रामेंद्र कुमार ने 17 गेंदों पर 26 रन का योगदान दिया वहीं आखिर में आईरा इंटर नेशनलरिपोर्टर एसोसिएशन के कप्तान शाहनवाज अहमद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए और टीम का कुल स्कोर 10 ओवर में 113 रन तक पहुंचाया वहीं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की ओर से चंदा ने 10 गेंदों पर 15 रन संजीव ठाकुर ने 16 गेंदों पर 22 रन शहंशाह ने 8 गेंदों पर 16 रन सुहैल राजू ने 6 गेंदों पर 10 रन आफताब आलम ने 10 गेंदों पर 12 रन नौशाद सैफी ने 5 गेंदों पर 4 रन अल्ताफ राजा ने 5 गेंद पर 2 रन बनाए जिससे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के खिलाड़ियों ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 83 रन बनाए और अंत में आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन ने इस मैच को 30 रन से जीत कर अपनी झोली में डाला इस मौके पर पत्रकार शहजाद नोमानी ,अनुज कुमार शर्मा, शहजाद मलिक, डॉ इकराम मोहम्मद सरफराज महमूद रजा, शमीम सिद्दीकी, सपना वर्मा, संजीव ठाकुर, सुहैल राजू, आफताब आलम ,नौशाद सैफी, अल्ताफ रजा ,शाही अराफात सैफी ,संजय अग्रवाल, शादाब रजा, नासिर कुरैशी, मोहम्मद अरहान, एडवोकेट मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आरिफ सहित नगर के अनेक पत्रकार मौजूद रहे

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button