मैनपुरी-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

शादी के कार्ड बांंटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जनपद मैनपुरी से आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए सुबोध कुमार

मैनपुरी। शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की रविवार दोपहर औंछा रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठा बहनोई का भाई घायल हो गया। पुलिस ने युवक का शव मोर्चरी में रखवाया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव नगला पैंठ निवासी पुष्पेंद्र कुमार (25) कई साल से सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर में अपने बहनोई के घर के पास मकान बनाकर रह रहा था। हाल ही में उसकी शादी तय हुई थी। तीन फरवरी को उसकी लगुन आनी थी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह बहनोई के भाई आकाश के साथ बाइक से कार्ड बांटने निकला था। औंछा रोड पर सुदिति ग्लोबल एकेडमी के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पेंद्र और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button