ट्रैक्टर से गिरकर बालक की मौत

ट्रैक्टर से गिरकर बालक की मौत
मैनपुरी- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर में रविवार दोपहर अपने चाचा के साथ खेतों पर ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहे बालक की ट्रैक्टर से गिरकर ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। बालक की दर्दनाक मौत से परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है। मामले के अनुसार दक्ष पुत्र पिंटू यादव निवासी किशनपुर गढ़िया 6 वर्ष अपने चाचा बंटू यादव के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर अपने घर से खेतों पर जा रहा था। खेतों पर ट्रैक्टर पर आलू की बोरे लादे जाने थे। बंबा की पुलिया के पास अचानक दक्ष 6 वर्ष ट्रैक्टर से गिर पड़ा और उसके ऊपर से ट्रैक्टर गुजर गया। सिर कुचलने से दक्ष 6 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। पिंटू यादव के 2 पुत्र एक पुत्री है। मृतक दक्ष उनका छोटा पुत्र था। जिस किसी ने भी इस ह्रदय विदारक घटना को देखा उसकी आंखें नम हो गई। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी।






