बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

अवैध उगाही में लिप्त फर्जी अधिकारियो को पकड़ने के लिए जारी किये जिला कृषि अधिकारियो ने अपने नम्बर

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

बिजनौर।  खाद व कीटनाशक विक्रेता के प्रतिष्ठान पर अपने आप को लखनऊ से आये फर्जी अधिकारी बता कर अवैध उगाही की घटना पर संज्ञान लेते हुए जिले के कृषि अधिकारियो ने अपने नम्बर जारी कर उक्त फर्जी अधिकारियो को पकड़वाने में सहयोग करने की अपील की। 

मनोज रावत जिला कृषि रक्षा अधिकारी बिजनौर

ज्ञात हुआ कि क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार लिखी ब्लोरो गाड़ी में तीन से चार व्यक्ति फर्जी कृषि अधिकारी बन कृषि विभाग द्वारा जारी लाइसेंस धारक डीलरों को जांच आदि के नाम धमका कर अवैध उगाही की धटनाओं की जानकारी प्राप्त होने पर जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र ने बताया कि किसी भी खाद, बीज व कीटनाशक विक्रेता को किसी भी अनजान व्यक्ति के दबाव में नही आना है. सर्वप्रथम जाँच के नाम पर आने वाले व्यक्ति की स्वम भली भांति पहचान व जांचहेतु निर्गत आदेश आदि की भली भांति जाँच कर ले तथा आवश्यकतानुसार उनके परिचय पत्र भी दिखाने का आग्रह भी कर सकते है. पूर्णतया आश्वस्त होने पर ही प्रतिष्ठान की जांच की अनुमति दे. अगर व्यक्ति पर सन्देह होता है तो तुरंत बिजनौर में कृषि विभाग के अधिकारियो अथवा संबंधित थाना से सम्पर्क कर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं. यदि जांच करने आए हुए व्यक्तियों पर आशंका होती है तो  अपने व्यापारी साथियों की मदद से पकड़ने का प्रयास करें. जनपद के कृषि विभाग से संबंधित अधिकारियों का नंबर है :- जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र- 9450428047, जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत- 9818287442 उक्त नम्बरो पर सम्पर्क कर सूचना करे। साथ ही निकटतम पुलिस अधिकारी को भी सूचना करे।जिससे क्षेत्र में सक्रिय अवैध उगाही करने वाले गिरोह पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जा सके।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button