Uncategorized

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का दिव्यांगजनों को बड़ा तोहफा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड देहरादून आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर देहरादून में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार समारोह में दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुल 32 दिव्यांगजनों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, मान पत्र एवं ₹5-5 हजार की धनराशि देकर सम्मानित किया। जिसमें 10 उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, 11 दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी, 10 स्वतः रोजगार में रत दिव्यांगजन एवं 01 सेवायोजक अधिकारी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, उनके सेवायोजकों, स्वतः रोजगार में रत दिव्यांग व्यक्तियों एवं सेवायोजक अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली धनराशि ₹5 हजार से बढ़ाकर ₹8 हजार की जायेगी। दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक यंत्र/उपकरण हेतु कृत्रिम अंग अनुदान की धनराशि ₹3500 से बढ़ाकर ₹7000 की जायेगी। वृद्धावस्था पेंशन योजना की तरह ही दिव्यांग पेंशन योजना को सरलीकृत करते हुए ऐसे समस्त दिव्यांग भी पेंशन हेतु पात्र होंगे, जिनके पुत्र/पौत्र 20 वर्ष से अधिक आयु के हों। दिव्यांगजनों को परीक्षाओं में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक में 05 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ वर्ष 2022-23 में ₹155 करोड़ का प्राविधान किया है। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रमुख सचिव समाज कल्याण एन. फैनई, निदेशक समाज कल्याण बी.एल. फिरमाल आदि उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button