उत्तराखंडखबरों की खबर

उत्तराखंड में तिपहिया, बस और ट्रकों का चक्काजाम, ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर में जांच जरूरी करने के विरोध में हड़ताल का निर्णय

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड देहरादून आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

उत्तराखंड में तिपहिया, बस और ट्रकों का चक्काजाम, ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर में जांच जरूरी करने के विरोध में हड़ताल का निर्णय

राज्य में ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर में फिटनेस को जरूरी करने के प्रावधान और देहरादून, हरिद्वार जिले में दस साल से पुराने विक्रम, ऑटो बंद करने के विरोध में मंगलवार को प्रदेशभर में चक्काजाम होगा। प्रदेशभर के वाहन स्वामी देहरादून में विधानसभा कूच भी करेंगे।
परिवहन विभाग ने देहरादून के डोईवाला और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में निजी सहभागिता से ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर शुरू किए हैं। इसमें वाहनों की फिटनेस अनिवार्य करने के विरोध में विक्रम, ऑटो, बस, ट्रक, सिटी बस संचालक विरोध कर रहे हैं। वहीं आरटीए देहरादून के दस साल से पुराने डीजल ऑटो, विक्रमों का संचालन बंद करने के फैसले का भी भारी विरोध हो रहा है। उत्तराखंड विक्रम, ऑटो रिक्शा परिवहन महासंघ, सिटी बस सेवा महासंघ सहित गढ़वाल मंडल की करीब 15 यूनियनों के साथ ही कुमाऊं मंडल की यूनियनों ने भी आज मंगलवार को प्रदेशव्यापी चक्काजाम की चेतावनी दी है। सभी देहरादून के बन्नू स्कूल में एकत्र होकर विधानसभा कूच करेंगे। वहीं, परिवहन आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने सभी डीएम, एसएसपी, आरटीओ, एआरटीओ को पत्र भेजकर चक्काजाम होने पर वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा है। उधर, विक्रम जनकल्याण सेवा समिति ने कहा है कि वह चक्काजाम में नहीं केवल विधानसभा कूच में शामिल होंगे। क्या चक्का जाम करके समस्या का समाधान हो जाएगा क्या इससे आम जनमानस को परेशानी नहीं हुई। क्या इससे राज्य खुशहाल होगा सवाल कई सारे हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button