उत्तराखंडखबरों की खबर

जिलाधिकारी वन्दना तहसील भनोली के विभिन्न स्थानों का भ्रमण एवं विकास कार्यों का करेंगी निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

अल्मोड़ा की जिलाधिकारी वन्दना तहसील भनोली के विभिन्न स्थानों का भ्रमण एवं विकास कार्यों का करेंगी निरीक्षण

जिलाधिकारी कार्यालय ने बताया कि दिनॉंक 30 नवम्बर प्रातः 10ः30 से जिलाधिकारी वन्दना द्वारा तहसील भनोली अन्तर्गत विभिन्न स्थानों का भ्रमण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गैराड़ पम्पिंग योजना पेयजल टैंक का निरीक्षण, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौसला का निरीक्षण, राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल, चौसला का निरीक्षण व ग्राम चौसला के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण एवं स्थानीय जनता जन प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात, पी0एम0जी0एस0वाई0 द्वारा निर्मित चिल पोखरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, ग्राम फल्याट में कृषि व्यवसाय ग्रोथ सेन्टर फल्याट का निरीक्षण, ग्राम फल्याट में राजकीय पॉलिटैक्निक दन्या का निरीक्षण, दन्या बाजार का भ्रमण एवं सरयू-बेलख पम्पिंग योजना का निरीक्षण करेंगी। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निरीक्षण भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दृष्टिगत अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित आवश्यक अभिलेखों सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button