उत्तराखंडखबरों की खबर

ई चौपाल में जिला अधिकारी ने किया फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड जिला उधम सिंह नगर खटीमा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

आम मुद्दे उत्तराखंड खटीमा ई चौपाल में जिला अधिकारी ने किया फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण

जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने शनिवार को विकासखण्ड खटीमा के ग्राम सुनपहर में ई-चौपाल में जनसमस्याऐं सुनी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई-चौपाल से जुड़े रहे। ई-चौपाल में 15 समस्याऐं दर्ज हुई जिसमें से 08 समस्याओं का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण किया। ई-चौपाल में सर्वाधिक समस्याएं भूमि, आवास, बिजली, सड़क, पेयजल, राशन कार्ड से सम्बन्धित थीं। वहीं जिलाधिकारी ने धान क्रेय केन्द्र की लिमिट बढ़ाने हेतु तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिये। ओम प्रकाश ने देहवा नदी के कारण जमीन के कटाव को रोकने के लिए नहर बनाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई, राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौका मुआयना कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। दिलबाग सिंह ने गुरूद्वारे की रोड से बिजली व पानी की लाइन को किनारे शिफ्ट करने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने बिजली तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी समस्या ई-समाधान चौपाल में आयी है, उसे प्राथमिकता के अधार पर शीघ्र समाधान कराना सुनिश्चित करें, जिससे की किसी को भी छोटी-छोटी समस्याओं के लिये अनावश्यक ईधर-उधर चक्कर न लगाने पड़े।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button