उत्तराखंडखबरों की खबर

सरकारी विभागों में छापेमारी, 26 अधिकारी कर्मचारी गायब, हड़कम्प

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड हल्द्वानी आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

हल्द्वानी में लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद उप जिला अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने 12 सरकारी विभागों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया जिसमें 26 अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले । एसडीएम की छापेमारी अभियान से सरकारी विभागों में हड़कंप मचा रहा ।एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने आरटीओ, तहसील, रजिस्ट्रार ऑफिस, जिला उद्योग केंद्र सहित 12 कार्यालयों में छापेमारी की। इस दौरान कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर चेक किए गए। जिसमें 26 कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गए एसडीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन रोकने के लिए जिला अधिकारी को लिखा है वही सभी विभागों के अधिकारियों को समय से कार्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। आरटीओ ऑफिस में 8 कर्मचारी,, जिला प्रोबेशन कार्यालय में चार, राजकीय पशु चिकित्सालय में 3 कर्मचारी नदारद मिले। जिला उद्योग केंद्र में भी 8 कर्मचारी नदारद मिले। जिनके खिलाफ कार्रवाई को उप जिलाधिकारी ने संस्तुति कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button