नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशआध्यात्मिककोटद्वार-उत्तराखण्डबिजनौर-उत्तरप्रदेश
पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा से बाबा फुलसंदे वालों ने दिया विश्व शांति का संदेश

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नहटौर से महकार सिंह तोमर
नहटौर। श्री गुरु नानक जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर पाकिस्तान के करतारपुर में स्थित गुरु नानक जी के गुरुद्वारे में पहुंचकर गुरुनानक जी की समाधि के दर्शन किये तथा वहाँ से लोगों को विश्व शांति का संदेश दिया। अपने अनुयायियों के साथ करतारपुर पहुंचे बाबा फुलसंदे वालों ने श्री गुरु नानक देव जी की समाधि पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्होंने गुरु नानक जी के आध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डालने हुए कहा कि गुरु नानक जी ने अपना संपूर्ण जीवन लोकहित में लगा दिया तथा लोगों को भाईचारे तथा शांति से जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से उनके दिखाये रास्ते पर चलने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने अपने अनुयायियों सहित पूरे विश्व की शांति का संदेश दिया। साथ ही पारब्रह्म परमेश्वर की आराधना की।


















