उत्तराखंडहरिद्वार-उत्तराखण्ड़

तय वक्त के भीतर ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का रुड़की पुलिस ने किया खुलासा, मिली शाबाशी और इनाम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा सफल पुलिस टीम को ₹25000 इनाम की घोषणा

हरिद्वार। कोतवाली रुड़की क्षेत्रान्तर्गत ढण्डेरा से बिजौली जाने वाली चक रोड़ के किनारे गन्ने के खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव और एक हेलमेट बरामद हुआ था। मृतक के शरीर पर चोटो के गहरे निशान होने के साथ ही आस-पास काफी खून बिखरा पड़ा था जिससे स्पष्ट प्रतित हो रहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त व्यक्ति की निर्ममता से हत्या की गई है। आस-पास के लोगों द्वारा शव की शिनाख्त न हो पाने पर फील्ड यूनिट व सी0आई0यू0 रुड़की की टीम को मौके पर बुलाया गया । घटना की जानकारी होने पर SSP श्री अजय सिंह द्वारा SHO रुड़की देवेन्द्र सिह चौहान को अज्ञात की पहचान के साथ-साथ हत्या का खुलासा कर घटना में शामिल सभी अज्ञात लोगों को कानून के दायरे में लाने के लिए 48 घंटे का वक्त दिया गया था। SP ग्रामीण एवं CO रुड़की विवेक कुमार के पर्यवेक्षण में घटना के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर टास्क बांटा गया। मृतक की फोटो व वीडियों को आस-पास के गांव एवं मोहल्लों में सोशल मिडिया के माध्यम से प्रसारित करने पर अन्ततः मृतक की शिनाख्त सचिन उर्फ काका पुत्र घनश्याम निवासी मोहनपुरा मोहम्मदपुर कोतवाली रुड़की के रुप में हुई। मृतक के परिजनो एवं अन्य कुछ परिचितों से की गई पूछताछ के आधार पर घटना वाले दिन मृतक के साथ शादाब उर्फ पल्कू व आसिफ उर्फ बोन्नी व शेरु उर्फ आमिर का होना प्रकाश में आया। संदेह के आधार पर उक्त तीनों को पूछताछ के लिए खोजा गया तो तीनों अपने-अपने घरों से नदारद मिले। दिनांक 11.11.2022 को पुलिस टीम को भागने की फिराक में लगे तीनों संदिग्ध को मुखबिर की सूचना पर पकड़ने में कामयाबी मिली। साथ ही घटनास्थल से जा रही संदिग्ध मोटर साईकिल के चालक गौतम की निशादेही पर मृतक की मो0सा0 को झाडियों से बरामद किया गया। ये थी हत्या की असल वजह और तरीका – पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त शादाब उर्फ पल्कू व मृतक पूर्व में घनिष्ठ दोस्त थे व नशे के आदी थे। करीब 02 वर्ष पूर्व आपसी मनमुटाव के कारण हुए झगडे व कुछ दिन पहले फिर हुआ झगडा कत्ल की वजह बना। दिनांक 08.11.2022 शादाब उर्फ पल्कू सचिन को अपने साथ ले गया और सचिन उर्फ काका को ज्यादा नशा कराकर रात्रि के समय सचिन उर्फ काका के सिर और चैहरे पर (चारपाई )लोहे के पाये से वार कर पहले उसे अधमरा किया और फिर चाकू से पेट और गुप्तांगों में वार कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे शेरू और बोन्नी को मृतक का मोबाइल फोन और पर्स जिसमे 100/-रुपये थे देकर पल्कू ने उनका मुंह बंद कर दिया। मृतक की मोटरसाईकिल आरोपियों ने घटना स्थल पर छोड दी थी जिसे अभियुक्त गौतम ने लावारिस पाकर छिपा दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –

  1. शादाब उर्फ पल्कू पुत्र नूर हसन निवासी मन्दिर से आगे मस्जिद के पास ढण्डेरा कोतवाली रूड़की
  2. शेरू उर्फ आमीर पुत्र शहनवाज निवासी ग्राम ढण्डेरा कोतवाली रूड़की
  3. आसिफ उर्फ बोनी पुत्र गुलफाम निवासी कीर्तीनगर ढण्डेरा कोतवाली रूड़की
    4-गौतम पुत्र पवन निवासी कर्नल इन्कलेव रुडकी

माल बरामदगी-
1- हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाया
2- खून से सना चाकू
3- मृतक का मोबाइल व पर्स
4- मृतक सचिन की मोटर साईकिल

पुलिस टीम रुड़की-

1- SHO रुड़की देवेन्द्र सिह चौहान
2- SSI प्रदीप तोमर, 3- SI महेन्द्र पुण्डीर
4- SI देवेन्द्र पाल सिह, 5- C. प्रदीप, 6- C. मेजर सिह
7- C. भीम दत्त, 8- C. बीरेन्द्र, 9- C. राम धामी
10- C. अरविन्द कुमार, 11- C. सुरेन्द्र

C.I.U. टीम रुड़की-

1- SI जहांगीर अली – प्रभारी
2- HC अहसान अली 3- C. अशोक, 4- C. कपिल
5- C. सुरेश, 6- C. रविन्द्र खत्री, 7- C. महिलाप

उत्तराखंड रुड़की आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button