उत्तराखंड

एसएसपी अल्मोड़ा ने जब से सभाली है जनपद पुलिस की कमान, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने का कर रहे हैं काम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

55 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुँचाकर 75 लाख से अधिक कीमत के मादक पदार्थ किये बरामद

अल्मोड़ा । प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद अल्मोडा पुलिस की कमान सभालते हुए जनपद में नशा उन्मूलन को शीर्ष प्राथमिकता में रखकर मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025” को साकार करने के लिए दृढसंकल्पित रहते हुए जनपद के नगरों, कस्बों, गाँव-मौहल्लों व स्कूल कालेजों में नशे के विरुद्ध वृहद स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम चलाकर समाज के हर वर्ग को इसके दुष्परिणामों से सजग करते हुए जागरुक किया जा रहा है।
एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में एसओजी एएनटीएफ व जनपद पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है।
इस क्रम में अल्मोड़ा पुलिस ने विगत 06 माह में *शराब- 165 पेटी (अग्रेजी/देशी), गांजा- 326 किग्रा, स्मैक- 66.4 ग्राम, चरस- 3.336 किग्रा (कीमत-75,26,800 रुपये) बरामद कर 55 नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुँचा चुकी है। अभियान लगातार जारी है

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button