जानसठ थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चला रखा है सख्त अभियान

जानसठ थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह व कस्बा चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह कार्यकुशलता के दम पर सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्यो को दे रहें अंजाम
ब्यूरो आईरा न्यूज़ नेटवर्क

मुज़फ्फरनगर। एसएसपी विनीत जायसवाल के कुशल नेतृत्व में जानसठ थानाप्रभारी विश्वजीत सिंह व कस्बा चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह के द्वारा लगातार सराहनीय गुडवर्क का सिलसिला कायम करके रखें हुए है तथा कानून व्यवस्था को दुरुस्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निरंतर कोशिशों में लगे रहते विश्वजीत सिंह व गजेंद्र सिंह और इनकी कोशिशें परवान भी चड़ी तथा अपराधियों को शिकस्त देते हुए पुलिस का इकबाल जबरदस्त तरीके से बुलंद हो रहा हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनीष जायसवाल के निर्देश पर वारंटी वह वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए जानसठ थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में कस्बा चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह व उनकी टीम ने तीन सराहनीय कार्यों को अंजाम देते हुए वांछित अभियुक्त मनीष पुत्र प्यारेलाल उर्फ प्यारे निवासी ग्राम भलेडी थाना जानसठ मुजफ्फरनगर को उसके मकान से गिरफ्तार कर जेल भेजा है तो वही दूसरी सफलता में वांछित अभियुक्त मनोज पुत्र कबूल सिंह निवासी मोहल्ला गंज कस्बा व थाना जानसठ को अभियुक्त को उसके मकान से गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं तो वहीं तीसरी सफलता में कस्बा चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह व उनकी टीम ने वांछित अभियुक्त शमशाद पुत्र फैयाज निवासी मोहल्ला सराय तुलसीराम कस्बा व थाना जानसठ व अरशद पुत्र फैयाज व इरशाद पुत्र फैयाज को अभियुक्तगणों के घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
















