Uncategorized
उत्तराखंड पुलिस एप व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

चौखुटिया पुलिस ने विभिन्न ब्लॉकों से आए अध्यापकों व स्काउट/गाइडों को नशे के विरूद्ध किया जागरूक
सभी छात्राओं को महिला हेल्पलाइन की दी जानकारी ताकि जरूरत पड़ने पर आप इसका उपयोग कर सकें आप तक मदद पहुंचाई जा सके।
थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत थाना चौखुटिया द्वारा राजकीय इन्टर कॉलेज चौखुटिया में उपस्थित प्रशिक्षण ले रहे। 06 ब्लाकों से आये अध्यापकों तथा चौखुटिया ब्लाक के विभिन्न स्कूलों के स्काउट गाइडों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए, जीवन में कभी नशा न करने के लिए प्रेरित किया गया । यह भी बताया गया कि आपके गाँव में या आसपास कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की नशे से सम्बंधित पदार्थ बेचता है,उसकी सूचना पुलिस को दे।
इसके साथ साथ यातायात नियमों ,
महिला सुरक्षा संबंधी कानून हेल्पलाइन नंबर 1090, साइबर अपराध ,बाल अपराध के संबंध मे विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, साइबर अपराध से संबंधित टोल फ्री नंबर 1930, Uttrakhand Police app, तथा यातायात के नियमों के संबंध में जानकारी दे कर जागरूक किया गया
निकट भविष्य में भी इसी तरह से जागरूक किया जाता रहेगा ताकि युवा पीढ़ी जागरूक हो सके
चौखुटिया आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल की रिपोर्ट
















