Uncategorized
हाईवे किनारे बाग में एक 16 वर्षीय युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप

ब्यूरो आईरा न्यूज़ नेटवर्क से विकास अग्रवाल
धामपुर । नगीना हाईवे किनारे बाग में एक 16 वर्षीय युवक के अर्ध गर्दन कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तलाशी के दौरान युवक के जेब से एम एम इंटर कॉलेज नगीना का परिचय मिला। जिसमे उसकी पहचान रोहित पुत्र सुभाष बाल्मीकि निवासी काजीवाला थाना क्षेत्र नगीना के रूप में हुई। मृतक के पास से शराब की बोतले व संघर्ष के निशान मिले। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच पड़ताल कर कारवाई कर रही है।

















