Uncategorized

शिकायत पर रेलवे के अधिकार क्षेत्र में पड़ी सड़क का सर्वे कर मरम्मत का दिया आश्वासन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क की रिपोर्ट

नजीबाबाद । आरटीआई कार्यकर्ता ने रेल मंत्रालय से की शिकायत पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या के पास रेलवे के अधिकार क्षेत्र में पड़ी सड़क का सर्वे कर लिया गया है और जल्द उस पर कार्य शुरू कर दिया जयेगा।
आरटीआई कार्यकर्ता आदर्श नगर निवासी मनोज शर्मा ने पूर्व में रेल मंत्रालय को अवगत कराया था कि नजीबाबाद के पुकार सिनेमा के पास मौजूद रेलवे क्रॉसिंग संख्या 482 की सड़क जोकि बेहद खस्ता हालत में पड़ी है उसे जल्द सही कराया जाए अन्यथा कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है शिकायती पत्र में बताया कि उक्त मार्ग से पर से स्कूलों की बसे भी गुजरती हैं तथा बड़ी संख्या में पर्यटक मुरादाबाद से उत्तराखंड को जाते हैं। रेल मंत्रालय को भेजे पत्र में आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा था कि जब पूर्व में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को अवगत कराया गया तो उन्होंने कहा था कि उक्त सड़क के निर्माण का कार्य रेलवे विभाग का है और इस संबंध में रेल विभाग को अवगत कराया गया है इसी पत्र का हवाला देकर आरटीआई कार्यकर्ता ने रेल मंत्रालय को पुनः शिकायत की इसी परिपेक्ष मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय मुरादाबाद में तैनात मंडल अभियंता चतुर्थ रॉकी तुहार ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग संख्या 482 यानि रेलवे के अधिकार क्षेत्र की सड़क का सर्वे करा लिया गया है और शीघ्र मरम्मत कर दी जाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button