Uncategorized

आदि महर्षि बाल्मीकि जी का प्रकटउत्सव आगामी 10 अक्टूबर को धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया 

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

नगीना। बाल्मीकि समाज की बैठक में आदि महर्षि बाल्मीकि जी का प्रकटउत्सव आगामी 10 अक्टूबर को धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया इसके लिए सुरेश चंद को अध्यक्ष व सुंदर सिंह को कोषाध्यक्ष समेत 21 सदस्य कमेटी को चुना गया जिसका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।

           बाल्मीकि समाज के लोगों की बुधवार को पहले भाजपा नेता अनूप बाल्मीकि के निवास पर वे देर शाम शिव चौक पर आयोजित जर्नल मीटिंग में आदि महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव के मौके पर आगामी 9 अक्टूबर को वाल्मीकी जागरण व 10 अक्टूबर को वाल्मीकी शोभा यात्रा धूमधाम से निकालने के लिए आम सहमति से निर्णय लिया गया जिसके लिए सुरेश चंद को अध्यक्ष व सुंदर  सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया व कार्यकारिणी में पूर्व प्रधान मैमल सिंह बाल्मीकि, मा श्यामसुंदर लाल, अनूप बाल्मीकि, मनोज बाल्मीकि, मा रनवीर सिंह, लाल बहादुर महेश उर्फ दारा, अरविंद कुमार, मेहर सिंह वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, राम भरोसे, गोपीचंद, नौगत राम बाल्मीकि, धीरज कुमार, राजकुमार चावला, सोमचंद् बागड़ी, सुंदर लाल फौजी, राजेन्द्र कुमार , महेश भगत, राजकुमार मुन्ना, पंचम कुमार, जलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि को आम सहमति से चुना गया, जिसका कार्यकाल पूरे 3 वर्ष का होगा। मा श्यामसुंदर बाल्मीकि की अध्यक्षता व मनोज बाल्मीकि के संचालन में आयोजित बैठक में रनवीर सिंह अनूप बाल्मीकि, मैमल सिंह ने कहां आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती बाल्मीकि समाज के सम्मान से जुड़ी है इसलिए हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाए उन्होंने दो टूक कहा कि समाज में फैल रही कुरीतियों को भी दूर करने के लिए कहां जो लोग गलत कार्य कर रहे हैं वह कल सही बंद कर दे वरना कमेटी सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होगी जिसका एक स्वर में समर्थन किया गया बैठक में अतुल कुमार रोहित कुमार रवि कुमार राजन कुमार राजा आदि ने हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष पद से बोलते हुए मास्टर श्यामसुंदर बाल्मीकि ने सभी समाज के युवाओं एक मंच पर आने और गुरु पर्व हर्षोल्लास से मनाने और शिक्षा की ओर ध्यान देने की अपील की उन्होंने कहा कि बड़ी समाज तरक्की करता है जो शिक्षित हो और बुरी संकटों से बचे क्योंकि समाज और देश की जी युवा ही होते हैं इसलिए युवाओं को सभी बुरी आदतों से बचकर भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों और शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। बैठक में राम भरोसे, संदीप बाल्मिकी, सज्जू कुमार, रोहन कुमार, ताराचंद, सुनील कुमार, बिट्टू कुमार, रोहित अशोक, श्रीकांत, सुजीत कुमार, कपिल कुमार, विकास उर्फ सूरज कुमार, बॉबी कुमार, अनिल कुमार,अरुण कुमार पंचम कुमार सुरेश कुमार महेश  भगत, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, समेत समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button