तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन।

तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर झंडा लगाओ अभियान के अंतर्गत जनपद बिजनौर के स्योहारा में पूर्व विधायक हाजी नईम उल हसन के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक तिरंगा जागरूकता रैली निकालकर शहर वासियों से हर घर पर झंडा लगाने का आह्वान किया।
रैली हाजी नईम उल हसन के आवास से शुरू होकर रोड़वेज बस स्टैंड,थाना चौराहा स्टेशन रोड ,मिल चौराहा,फव्वारा चौक जुमेरात का बाज़ार मीना बाज़ार, शाही मार्केट से होते हुए पूर्व विधायक हाजी नईम उल हसन के आवास पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।
पूर्व विधायक हाजी नईम उल हसन ने जानकारी देते हुए बताया तिरंगा हमारी आन बान और शान है सबसे पहले तिरंगा का सम्मान है इसी के अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के आह्वान पर हर घर पर झंडा लगाने के लिए जागरूकता रैली निकाली जा रही है और लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की जा रही है इसी के साथ हाजी नईम उल हसन ने शहर वासियों से तिरंगे के सम्मान के बारे में जागरूक करते हुए बताया हम अपने घरों पर तिरंगा तो लगा ही रहे हैं लेकिन सबसे पहले हमें इसका सम्मान करना है हमारा तिरंगा नीचे ना झुकने पाए इसके लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है वह तिरंगे को सम्मान के साथ अपने घरों पर लगाएं।
बाईट- पूर्व विधायक सपा हाजी नईम उल हसन


















