कंटेनर की टक्कर से बोलेरो सवार सात लोग घायल

जनपद मैनपुरी
रिपोर्ट अमन कुमार
स्लैग – कंटेनर की टक्कर से बोलेरो सवार सात लोग घायल
एंकर- बेवर थाना क्षेत्र बेवर के अंतर्गत मंगलवार दोपहर एक बजे भोंगाव से बेवर की तरफ आ रही बोलेरो में पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए।घायलों को अस्पताल भेजा गया है।जहां से तीन की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जनपद एटा के ग्राम रिजोर निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र दयाराम ,राजेन्द्र सिंह पुत्र राजाराम, अंजू पत्नी राजेश,जय सिंह व दयाराम पुत्रगण जीवाराम,प्रिंस 8वर्ष पुत्र राजेश कुमार,योगेश कुमार पुत्र राजवीर बोलेरो कार द्वारा गांव रिजोर से छिबरामऊ जनपद कन्नौज अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे जैसे ही बोलेरो बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम करपिया के निकट पहुँची तभी पीछे से आ रहे कंटेनर चालक ने बोलेरो में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।तथा बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बेवर अस्पताल भेजा गया।जहां देवेंद्र,राजेन्द्र तथा अंजू की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


















