खबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला से की लूट।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला से की लूट।

नूरपुर।ताजपुर मार्ग पर दो बाइक सवार बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला से मोबाइल व रकम लूट ली और घटना को अंजाम देकर फरार होने की फिराक में थे।तभी शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को मौके से पकड़ लिया पकड़े गए दोनों बदमाशों को पब्लिक ने पुलिस के हवाले कर दिया जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक निवासी नूरपुर अपनी पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था जैसे ही युवक की बाईक कडुला पुल के पास पहुंची तभी उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया युवक ने अपनी पत्नी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और पैदल अपने बाइक में तेल डलवाने के लिए चल पड़ा तभी पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर सड़क किनारे खड़ी महिला से लूटपाट करनी शुरू कर दी लूटपाट होता देख महिला ने शोर मचा दिया। जिससे आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग व राहगीर इकट्ठा हो गए और पब्लिक को आता देख दोनों बदमाश बाइक छोड़कर भाग रहे थे तभी दोनों को मौके से पब्लिक ने पकड़ लिया और दोनों के पास से लूटी गई रकम और मोबाइल बरामद हुआ पकड़े गए बदमाश सलीम पुत्र अबरार निवासी मोहल्ला पटवारीयान कस्बा रेहड और परवेज पुत्र शमीम निवासी मोहल्ला पटवारीयान कस्बा व थाना रेहड दोनों बदमाशों ने दिनदहाड़े आतंकित करके महिला से लूट का प्रयास करने की कोशिश की जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई बाद में सूचना पर दौड़ी पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया पीड़ित युवक ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि मैं पेट्रोल डलवाने के लिए पैदल जा रहा था जैसे ही मेने शोर शराबा सुना तो वापस आया तभी दोनों बदमाशों को पब्लिक ने पकड़ लिया था शराफत की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। और तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
रिपोटर विकास सिंह

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button