कन्नौज-उत्तरप्रदेश

नये एसपी ने शहर में पैदल मार्च कर जनता से किया सीधा संवाद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नये एसपी ने शहर में पैदल मार्च कर जनता से किया सीधा संवाद

कन्नौज-अवनीश चंद्र तिवारी

     नये पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने चार्ज संभालने के बाद तालग्राम की घटना के बाद शांति स्थापित करने के जनता से सीधा संवाद करना शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार की रात भारी पुलिस बल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक डा अरविन्द कुमार व इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे को लेकर नगर में पैदल मार्च किया। इस दौरान मुख्य बाजार अजयपाल में उन्होंने किराना व्यापारी मोहम्मद कयूम खां से उनका हाल चाल लिया और पूछा की वह कितने दिन से कारोबार कर रहे हैं। 

उन्होंने दुकानदार से किसी प्रकार की समस्या के बारे में भी जानकारी की। दुकानदार ने अचानक दुकान पर पहुंचे एसपी को बड़ी शालीनता से जवाब दिया और उन्हें इलायची पेश की। इसके बाद उन्होंने बाजार में कई अन्य दुकानदारों से भी सीधे तौर पर बात की। इससे लोगों में यह उम्मीद जगी की नए पुलिस अधीक्षक जनता की बात सुनेंगे।
आज पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से पहली मुलाकात करते हुए पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने पत्रकारों से कहा कि सुरक्षा और शांति बनाने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ जो करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि असामाजिक तत्वों की लिस्ट बनाई जा रही है। लिस्ट बन जाने के बाद असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास कायम हो इसके लिए आम जनमानस से वह सीधा संवाद कायम करेंगे ताकि आम जन अपनी बता निर्भीकता से कह सके और समस्याओं का निस्तारण तत्काल हो सके।
पुलिस अधीक्षक तालग्राम में हुई घटना को लेकर काफी संजीदा है और इसके लिए उन्होंने कई टीमों का गठन किया है जो लगातार घटना की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं। इस संबंध में उनका कहना है कि तालग्राम में हुई अप्रिय घटना का खुलासा शीघ्र ही किया जायेगा। तालग्राम कस्बे में हुई घटना की लेकर काफी सक्रिय है और 17 संदिग्ध लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं। एक टीम फर्रुखाबाद के जहानगंज भी गई थी जहा पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button