कन्नौज-उत्तरप्रदेश

डीएम ने परखी शिक्षा की गुणवत्ता

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

डीएम ने परखी शिक्षा की गुणवत्ता

दो विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण में कक्षा पांच के बच्चे गुणा नहीं कर पाए, न लिख पाए हिंदी के शब्द

कन्नौज-अवनीश चंद्र तिवारी

   आज जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने इंगलिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय फगुहा एवं  प्राथमिक विद्यालय भुगैतापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया।आकस्मिक निरीक्षण पर निकले जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय भुगैतापुर में प्रातः काल 08: बजे ही पहुंच गए और बताया गया कि विद्यालय में 01 प्रधानाचार्य, 03 सहायक अध्यापक व 01 शिक्षामित्र की तैनाती है। 

प्राथमिक विद्यालय भुगैतापुर में कुल 138 छात्र-छात्रायें पंजीकृत है। जिसके सापेक्ष केवल 90 छात्र-छात्रायें ही उपस्थित पाये गये। इस अवसर पर उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था देखी तथा निर्देश दिए कि विद्यालय में नियमित साफ-सफाई कराई जाए। कहा कि विद्यालय में साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। विद्यालय के कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं से “गुणा” के बारे जानकारी की गई तो पाया गया कि तो अंको का गुणा एक बच्चे के अलावा कोई नहीं कर सका। जानकारी की गयी तो पाया गया कि दो कक्षा 03 के बच्चों के अंग्रेजी ज्ञान को और अधिक सुधारने की आवश्यकता है।
डीएम श्री शुक्ल ने इंगलिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय फगुहा का भी निरीक्षण 08:45 बजे पर किया। इस विद्यालय में 01 प्रधानाचार्य, 06 सहायक अध्यापकों की तैनाती है। निरीक्षण के समय विद्यालय खुला पाया गया एवं सभी शिक्षक उपस्थित थे। विद्यालय में कुल 231 छात्र-छात्रायें पंजीकृत है जिसके सापेक्ष केवल 190 छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे जोकि सन्तोषजनक है। विद्यालय के कक्षा-5 के बच्चों से गणित का प्रश्न पूछे जाने पर उनके द्वारा समुचित उत्तर दिया गया, परन्तु कक्षा-4 के बच्चों से “ऋषि” एवं “आशीर्वाद” शब्द लिखने को कहा गया तो केवल एक बालिका ही “ऋषि शब्द लिख पायी तथा “आशीर्वाद” शब्द कोई बच्चा सही-सही नहीं लिख पाया।
इस मौके पर निर्देश दिए गए कि प्राथमिक विद्यालय भुगैतापुर में ए०आर०पी० की अतिरिक्त ड्यूटी लगाकर बच्चों के गणित ज्ञान को सुधारा जाये। इसी प्रकार इंगलिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय फगुहा में कक्षा 4 के बच्चों की हिन्दी को और सुधारने की आवश्यकता है। उपरोक्त के सम्बंध में जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से एक सप्ताह के अंदर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। कल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौश्तुभ कुमार ने दो विद्यालयों का निरीक्षण किया था और दोनो ही विद्यालयों में प्रधानाध्यापक सहित अध्यापक अनुपस्थित पाए गए थे। पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया था। प्राथमिक विद्यालय हौलेपुर व प्राथमिक विद्यालय बेहटा में यह कार्रवाई की गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए डीएम ने आज शिक्षा व्यवस्था को ही निशाने पर ले लिया। जिसमे दोनो विद्यालय गुणवत्ता में फेल पाए गए।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button