नवनियुक्त नायब तहसीलदारों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बिजनौर में शुरू

नवनियुक्त नायब तहसीलदारों का प्रशिक्षण कार्यक्रम मण्डलीय राजस्व प्रशिक्षण संस्थान स्वाहेड़ी खुर्द बिजनौर में शुरू हुआ,

जिसका उद्घाटन शुक्रवार को मण्डलायुक्त मुरादाबाद मण्डल, मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह द्वारा किया गया। उक्त प्रशिक्षण में 65 नवनियुक्त नायब तहसीलदार शामिल हुए। मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने कैम्पस में पौधा रोपण भी किया।
मा0 मण्डालायुक्त मुरादाबाद मण्डल आंजनेय कुमार सिंह ने प्रशिक्षु नायब तहसीलदारों को प्रशिक्षण के संबंध में विस्तुत रूप से बताया तथा मौजूदा समय में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में उनकी प्रभावी भूमिका का निर्वाह करने को कहा, जिससे आम जन को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार का पद न्यायिक है। इसलिए राजस्व से जुड़ी समस्त बारीकियों की जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने प्रोटोकाल से जुड़ी जानकारी देने के साथ ही कर्तव्य बोध कराया।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य बिन्दुओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने नायब तहसीलदारों को इस प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने को कहा। उन्होंने प्रशिक्षु नायाब तहसीलदारों को राजस्व संहिता का गहन अध्ययन करने और शंका का समाधान करने को कहा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) विनय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य/तहसीलदार सदर बिजनौर अनुराग सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर बिजनौर मोहित कुमार उपस्थित रहे।
जनपद बिजनौर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल



















