उत्तराखंड

उधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 अभियुक्तगण गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,मोटर चोरी में सम्मिलित 7 अभियुक्तगण गिरफ्तार

कोतवाली काशीपुर क्षेत्रार्गत विगत कुछ समय से मिल रही मोटर चोरी के खुलासे को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
द्वारा आदेशित किया गया कि मोटर चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु पुलिस टीम बनाकर चोरियों का अनावरण करें जिस पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर एंव क्षेत्राधिकारी के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के प्रभारी उ०नि० रूबी मौर्या हल्का नम्बर एक प्रतापपुर प्रभारी द्वारा गहन पतारसी -सुराग रसी की गयी । दिनांक 15.07.2022 दौराने चैकिंग में मुखविर की सूचना पर अभियुक्तगणों को गंगाडेरी के सामने से गिरफतार किया गया तथा दौराने पूछताछ बताया कि इन्होंने सब ने मिलकर मोटर साईकिलमोटर साईकिल प्लेटिना रजि० नम्बर यूके-06-एएम-1886 तथा मोटर साईकिल स्पलैण्डर यूके 18- एच-4916 से मोटर मोटर चोरी की है वह चोरी की मोटर उन्होंने गुडडू कबाड़ी पुत्र श्री किशोरी लाल निवासी गीता कालौनी थाना काशीपुर को बेच दी गयी है अभियुक्त गणों की निशादेही पर गुडडू कबाड़ी आदि से चोरी 05 अदद मोटरें तथ घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल बरामद की गयी । –

गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गण

1.अनुज कश्यप पुत्र नन्हें निवासी गढ़ी इन्द्रजीत थाना काशीपुर

2.रोहित पुत्र श्री कमल सिंह निवासी केलामोड़ मशरूम फार्म के पास काशीपुर

3.मोहित पुत्र श्री अतुल कुमार निवासी भीमनगर काशीपुर
4.लखविन्दर सिंह पुत्र श्री मंजीत सिंह निवासी महतावन थाना बाजपुर

5• अमनदीप सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी बज्जरपटटी थाना काशीपुर

6- सुधांशू पुत्र धर्मी निवासी बज्जरपटटी थाना काशीपुर जिला उधमसिंह नगर

7 गुडडू कबाडी पुत्र श्री किशोरी लाल निवासी गीता कालौनी थाना काशीपुर

बरामद माल का विवरण

1.मोटर एचपी रंग नीला 2.2

2- मोटर एचपी रंग नीला

3 मोटर एचपी रंग ग्रे

  1. मोटर एचपी रंग ग्रे

5- मोटर एचपी रंग ग्रे

6 मोटर साईकिल प्लेटिना रजि० नम्बर यूके-06-एएम-1886

7- मोटर साईकिल स्पलैण्डर यूके 18-एच-4916

उत्तराखंड
जनपद उधम सिंह नगर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button