धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा अभिकर्ता संगोष्ठी का आयोजन

धामपुर में होटल तड़का रेस्टोरेंट में भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा धामपुर के शाखा प्रबंधक श्री पंकज जी द्वारा अभिकर्ता संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता विकास अधिकारी श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा की गई। संगोष्ठी में शाखा प्रबंधक द्वारा एलआईसी की नई योजनाओं धन संचय व कैंसर कवर के बारे में बताया गया तथा अभिकर्ता बंधुओं को 2022-23 वित्तिय वर्ष में अच्छा कार्य कर अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विकास अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूनिट के ईमानदार व कर्मठ अभिकर्ता विकास सिंह निवासी ग्राम धोलागढ़ को उत्तम कार्य के लिए सम्मानित किया गया।अभिकर्ता संगोष्ठी में जिले भर के भिन्न भिन्न स्थानो से सभी अभीकर्ताओं ने भाग लिया।


















