अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निर्देशक रणदीप गुलेरिया ने बुधवार को बताया कि कोरोना का टीका साल के अंत तक बाजारों में आ सकता है हम आपको बता दें कि बुधवार को कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाने के बाद रणदीप गुलेरिया ने बताया कि मैं सबको यह कहना चाहता हूं कि वैक्सीन से बिल्कुल भी नहीं घबराए और कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान( AIIMS) के निर्देशक रणदीप गुलेरिया ने बताया कि अन्य देशों के मुकाबले भारत की स्थिति अभी बहुत अच्छी है और उन्होंने बताया कि कोरोना का टीका सभी को लगवाना अनिवार्य है।
आपको बता दें कि रणदीप गुलेरिया जी ने बाद में बताया कि भारतीय स्वदेशी वैक्सीन पर पूरा भरोसा रखें और उन्होंने यह भी बताया कि अफवाहों से दूर रहें भारत में बनी वैक्सीन पूर्ण रूप से उपयोगी है।

















