उत्तराखंड
Trending

रंगदारी मामले का सिड़कुल पुलिस ने किया 72 घंटे के भीतर सफल खुलासा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – हरिद्वार रंगदारी मामले का सिड़कुल पुलिस ने किया 72 घंटे के भीतर सफल खुलासा, शातिर पहुंचा सलाखों के पीछे धमकी दे उद्यमी से मांगी थी पांच लाख की रंगदारी खुद को कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना का बताया गुर्गा, CO सदर हेमेंद्र नेगी द्वारा पत्रकार वार्ता कर दी गई जानकारी त्वरित कार्यवाही पर सिड़कुल पुलिस की वाहवाही

Two Years Ago ही अभियुक्त हुआ 18+

20 वर्षीय बुलंदशहर निवासी अभियुक्त का खुद को कुख्यात गैंगस्टर का गुर्गा बताकर गणेशपुरम कनखल निवासी उद्यमी से पांच लाख की रंगदारी मांगना और न देने पर जान से मारने की धमकी देना स्पष्ट दर्शा रहा है कि आजकल के युवा कच्चे लालच के लिए कैसे गलत रास्ते इख्तियार कर लेते हैं।

शातिर दिमाग खुद का और SIM दूसरे का

अभियुक्त नितिन भाटी अपनी उम्र से ज्यादा शातिर निकला। अभियुक्त ने सिडकुल क्षेत्र में हुई एक्सीडेन्ट की घटना में घायल के मोबाईल फोन से सिम कार्ड निकालकर उस सिम कार्ड से सिड़कुल के उद्यमी सहित कई अन्य व्यक्तियों को फोन कर अपने आप को नीरज बवाना गैंग का सदस्य बताकर रंगदारी की डिमांड की।

पीड़ित के मन में डर बिठाने हेतु यू-ट्यूब पर Video देखने की दी थी सलाह

शातिर ने गणेशपुरम कनखल निवासी उद्यमी से रंगदारी मांगते हुए गैंग का प्रभाव देखने के लिए पीड़ित को यू-ट्यूब पर वीडियो देखने की सलाह देते हुए रंगदारी न देने पर गोली मारने की धमकी तक दे डाली।

72 घंटे का Hard Work और शातिर Catch Out

22 मार्च को धमकी मिलने के बावजूद धमकी से बुरी तरह घबराए उद्यमी ने करीब एक सप्ताह बाद सिड़कुल पुलिस से सम्पर्क साधा। मामले की जानकारी होते ही हरिद्वार पुलिस ने SHO सिड़कुल प्रमोद उनियाल के प्रभावी नेतृत्व व CIU प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट की सर्विलांस पर बेहतर पकड़ व अन्य उच्चाधिकारीगणो के सफल पर्यवेक्षण में टीम ऐक्टीवेट कर 72 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Clue से मिली Lead और कड़ियां जुड़ती चली गई

मुख्य संकलन के दौरान पाया गया कि जिस नम्बर से कॉल आयी उसके मालिक का सिडकुल क्षेत्र में एक्सीडेन्ट हुआ था एवं उसका मोबाईल घटनास्थल से गायब हो गया था। उसी नम्बर से अलग-अलग व्यक्तियों को फोन कर रंगदारी मांगी जा रही थी। सुराग की तह तक पहुंचकर टीम ने अभियुक्त नितिन भाटी निवासी ग्राम भौरा थाना ककोड जिला बुलन्दशहर हाल पता सुमन नगर, रानीपुर को गिरफ्तार कर एवं घटना से सम्बन्धित मोबाईल व सिम कार्ड बरामद किया।

Once again जनता को त्वरित कार्यवाही पसंद आई

मुकदमा दर्ज करने के 72 घंटे के भीतर ही मामले का खुलासा कर अभियुक्त/आरोपी को गिरफ्तार करना एक बार फिर जनता को तारीफ करने के लिए मजबूर कर गया। कार्यप्रणाली की तारीफ करते हुए जनता ने सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए जी जान से मेहनत कर रही हरिद्वार पुलिस की हौसला अफजाई की।

वही आम जनमानस के बीच में पुलिस की एक अलग ही छवि बनी है जैसे मित्र पुलिस कहा जाता है वहीं आम जनमानस पुलिस को अपना मित्र मान रहा है अब छोटा बड़ा कोई भी मामला हो और थाने में जाकर इंस्पेक्टर कोतवाल एसआई के समक्ष रखते हैं और जल्दी ही उसका समाधान भी पाते हैं

Police Team –

  • 1- SHO सिड़कुल प्रमोद उनियाल
  • 2- SSI शहजाद अली, 3- SI बारु सिंह चौहान
  • 4- कां0 कर्म सिंह, 5- कांo संदीप

CIU Team Haridwar –

  • 1- Insp. नरेन्द्र सिंह बिष्ट (प्रभारी CIU हरिद्वार)
  • 2- SI रणजीत सिंह तोमर
  • 3- HC सुन्दरताल, 4- कां0 पदम, 5- कां0 वसीम
  • 6- कां0 हरवीर, 7- कां0 नरेन्द्र, 8- कां0 मनोज

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button