ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

प्राचीन मंदिर मुक्तेश्वर नाथ में शिवालय में हजारों शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

नगीना – महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हजारों शिव भक्त कावड़ लेकर नगीना पहुंच रहे हैं। जहां शिव भक्तों की सेवा भाव के लिए कदम कदम पर शिविर लगाए गये हैं। यहां सीएचसी स्टाफ डा.नवीन चोहान, केएस नोटियाल, अनमोल, डॉ कुणाल, अभय कुमार, ओंकार सिंह, विनोद कुमार आदि ने परंपरागत अस्पताल प्रांगण में निशुल्क शिविर लगाए। जिनमें गरम पानी चाय और खाने की विशेष व्यवस्था की थी।

राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के अध्यक्ष प्रदीप जैन, गौरव गोयल व साहू संतोष अग्रवाल द्वारा भंडारा लगा कर कांवरियों की सेवा की गई, मंडी मोलगंज लोकेश्वर नाथ मंदिर कमेटी के राजीव अग्रवाल, नवीन राजवंशी, योगराज मल्होत्रा, अजय अग्रवाल, चौधरी राजपाल, उत्पल राजपूत, शिवम अग्रवाल आदि ने लोकेश्वर नाथ मंदिर के बाहर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया तथा शिव भक्तों के लिए खाना और चाय का इंतजाम किया था।

शिव भक्त भारी संख्या में दिखाई दिए। यही मंडी मोलगंज रामलीला मैदान में सब्जी विक्रेताओं सूरज सेनी, हरिओम सैनी , सोनू सैनी, देवासी सैनी, राकेश सैनी आदि ने विशाल पंडाल लगाया जहां सैकड़ों शिवभक्त आराम करते दिखाई दिए। सुनहरी मस्जिद के आस पास समाज सेवियो अजीमुरहमान, परवेज पाशी, विधायक पुत्र अक़्शेष पारस, भाजपा कार्यकर्ता आदि के द्वारा दूध, चाय, हलवा व फलों की चाट आदि के कई निशुल्क स्टॉल लगाए गए। जिसमें कांवरियों को बुला बुला कर उनकी सेवा की गई।

वही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह व चेयर पर्सन ताहिरा खलील द्वारा पालिका की ओर से कांवरियों की सेवा के लिए गर्म पानी में मालिश चाय दूध आदि की स्टॉल लगाकर कांवरियों की सेवा की गई। अग्रवाल सभा मो नालबन्दान में अग्रवाल युवा संगठन की ओर कांवरियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें अभिषेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, डॉ स्वेत कमल ग़ोयल, लक्ष्य बंसल, सचिन मित्तल सहित दर्जनों कार्यकताओ ने सेवा में सहयोग किया।

प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर मुक्तेश्वर नाथ जी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल व बर्फानी से समिति के अध्यक्ष शीतांशु अग्रवाल सहित दर्जनों सेवादारों सहित बालाजी सेवा मंडल के सेवादारों ने मंदिर को बहुत ही आकर्षण और सुंदर तरीके से सजावट करा कर बिजली की झालरों आदि सजाया गया था तथा शिव भक्तों के लिए उम्दा व्यवस्था की थी जहां हजारों शिव भक्त शिविर में रहे तथा प्रथम बार जलाभिषेक करने के लिए लंबे लंबे कतारों में जल चढ़ाने का इंतजार करते रहे।

जलाभिषेक से पूर्व विधिवत हवन पूजन में मंदिर कमेटी से साहू सलिल अग्रवाल, बर्फानी सेवा समिति से शीतांशु अग्रवाल, आमोद शुक्ला, परितोष कौशिक, राजेश अग्रवाल, साहू कपिल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सचिन विश्नोई सहित नगर के गणमान्य लोगो ने सम्पन कराकर जलाभिषेक रात के 12 बजे मंदिर के सबसे बड़े पुजारी डॉ विपिन त्रिपाठी ने कराया और हजारों दूर दराज के गावो से आये शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया इसके अलावा क्षेत्र के शिव मंदिरों झारखंडी मंदिर, लोकेश्वर नाथ मंदिर, बाल्मीकि बस्ती शिव मंदिर, जोशीयान के शिव मंदिर, मोहल्ला सराय में महादेव मंदिर, खोकर नाथ जी मंदिर सहीत नगर क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालु और शिव भक्तों ने उपवास रखकर जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर युवाओं ने जमकर पतंगबाजी कर शिवरात्रि का लुत्फ उठाया।

विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button