युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
बिजनौर । थाना हल्दौर क्षेत्र के कस्बा झालू में एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दिए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को समय करीब 14ः30 बजे थाना हल्दौर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा झालू में छतरी वाले कुए के समीप एक मोबाइल की दुकान पर बैठे रचित 27 वर्ष पुत्र बबलू निवासी ग्राम स्योहारा गिरधर थाना कोतवाली शहर बिजनौर की चार युवकों सारिक, शादाब, शहजाद, शहबर निवासीगण मौ0 पीरजादगान कस्बा झालू थाना हल्दौर ने पुरानी रंजिश के चलते गोली मार कर हत्या कर दी । घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ,अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण सिंह रंजन व सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस का कहना है कि रचित एक अपराधिक किस्म का युवक था चारों युवकों ने उसे गोली क्यों मारी है इस की जांच की जा रही है पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी गौर करने वाली बात यहां पर यह है चारों अपराधी यू के दिलों में कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है




























