राजस्थान
Trending

राजस्थान में 22 व 23 फरवरी को बारिश, दो संभाग में तेज हवाएं

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

Weather Alert : राजस्थान में इस सप्ताह मौसम का मिजाज बदला हुआ है और सर्दी से राहत महसूस की जा रही है। दिन में गर्मी हल्का रंग दिखाने लगी है। लेकिन अगले सप्ताह फिर से मौसम बदलेगा और दो संभागों में दो दिन तक हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि दो संभागों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि तापमान में फिर से उतार-चढ़ाव दिखाई देगा। उधर, गत शुक्रवार को राजस्थान में हल्के रूप में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है।

30 से 35 किमी. की रफ्तार से हवाएं:

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में 22 से 24 फरवरी के बीच नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा, जिसके चलते जयपुर और बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर 22 व 23 को हल्की बारिश होगी, और कुछ जगह मौसम शुष्क रहेगा। उधर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जिसके चलते सर्दी का अहसास हो सकता है। मौसम विभाग ने 22 से 24 फरवरी तक प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान भी लगाया है। ऐसे में माना जा रहा है कि दिन के तापमान में गिरावट दिखाई देगी, जबकि कुछ स्थानों पर रात के तापमान में भी कमी आ सकती है।

यहां रहेगा असर:

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके चलते 22 व 23 फरवरी के बीच बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं जिलों व आसपास के भागों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो बारिश का असर खत्म होते ही राजस्थान का मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा।

मौसम का पूर्वानुमान:

20 फरवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
21 फरवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
22 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
23 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
24 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
25 फरवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
26 फरवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।

  • राजस्थान में न्यूनतम तापमान ( शनिवार सवेरे तक)
  • अजमेर-12.9
  • भीलवाड़ा-11.6
  • वनस्थली-12.3
  • अलवर-7.2
  • जयपुर-14.6
  • पिलानी-9.9
  • सीकर-9.5
  • कोटा-15.3
  • बूंदी-13.5
  • चित्तौड़गढ़-12.5
  • डबोक-11.6
  • बाड़मेर-16.1
  • जैसलमेर-13.4
  • जोधपुर-14.3
  • फलौदी-14.4
  • बीकानेर-13.2
  • चूरू-10.0
  • श्रीगंगानगर-10.4
  • धौलपुर-12.3
  • नागौर-9.9
  • टोंक-13.5
Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button