राजस्थान
Trending

मेरी मांग नहीं मानी तो जीवन भर जूतें नहीं पहनूंगा – MLA

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – राजस्थान में विधानसभा का सत्र चल रहा है। गहलोत सरकार को एक तरफ रीट पेपर लीक में बीजेपी सड़क से लेकर विधानसभा तक मुद्दा बना रही है। वहीं, विधानसभा में बाड़मेर जिले के कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत ने अनूठा प्रण लेकर विधानसभा का ध्यान आकर्षित करवाया। विधायक ने कहा बालोतरा को अगर बजट सत्र में जिला नहीं बनाया गया तो मैं जीवन भर नंगे पांव ही रहेंगे।

दरअसल, बाड़मेर जिले के बालोतरा को लंबे समय से जिला बनाने की मांग होती रही है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव के समय वादे करती है कि इस बार हमारी सरकार बनी तो बालोतरा को जिला बना दिया जाएगा। 40 सालों से राजनीतिक दल वादे कर रहे है, लेकिन मांग पूरी नहीं हो रही है। 2018 विधानसभा चुनावों में भी जनता से वादा किया था कि बालोतरा को जिला बना दिया जाएगा। कांग्रेस सरकार के तीन साल निकलने के बाद भी अभी तक जिला नहीं बनाया गया है। विधानसभा का सत्र चल रहा है। बाड़मेर जिले के पचपदरा विधानसभा के विधायक मदन प्रजापत ने सदन में कहा कि सरकार ने इस बजट सत्र में अगर जिला नहीं बनाया तो मैं जीवन भर नंगे पांव ही रहूंगा।

सदन में विधायक बोले की अब सब्र का बांध टूट रहा है:

विधायक मदन प्रजापत बोले कि 40 साल तक बालोतरा की जनता ने सब्र किया है कि बालोतरा जिला बने। अब सब्र का बांध टूट रहा है। विधायक ने कहा कि जिले बनने का आधार भी है। रिफाइनरी 1 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट है। देश की सबसे बड़ी रिफानइरी का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बालोतरा से 100 किलोमीटर बाड़मेर जिला मुख्यालय दूर है। विधायक ने कहा मैंने प्रण लिया है कि आज के बाद मैं प्रश्न नहीं लगाऊंगा। बालोतरा बजट सत्र में जिला नहीं बना तो जूता पहनना भी छोड़ दूंगा। बाड़मेर जिला 28 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला बाड़मेर जिले का बालोतरा सबसे बड़ा ब्लॉक है। आबादी व क्षेत्रफल के तमाम मापदंड पूरा करता है।

विधायक ने पब्लिक मीटिंग में भी कहा था कि मुझे कोई पद नहीं चाहिए:

विधायक मदन प्रजापत ने पहले भी पब्लिक मीटिंग में कहा कि था कि मुझे न ही मंत्री बनाना है या कोई अन्य पद नहीं चाहिए। न ही मेरी कोई अन्य बड़ी मांग है। उनकी सबसे प्रमुख मांग बालोतरा को जिला बनाने की है। मांग पूरी नहीं होने जूते नहीं पहनने का प्रण लिया है। मैंने जब भी जुबान दी वह मैंने किया है। पहले भी मैंने रिफाइनरी के लिए 100 किलोमीटर पैदल चलने की बात कही थी, तब भी जोधपुर तक पैदल गया था।

सदन में विधायक का अनूठा प्रण:

विधायक मदन प्रजापत ने विधानसभा में कहा कि बालोतरा में एडीएम कार्यालय, डीटीओ, इनकम टैक्स, सेल टैक्स और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का दफ्तर भी है। बाड़मेर जिला सत्र न्यायालय का कार्यालय भी बालोतरा में संचालित है। विधानसभा में मांग करते हुए कहा कि अब तक हमारी सभी मांगें मानी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बार भी हमें निराश नहीं करेंगे। बालोतरा को जिला बनाने के लिए एक नोटिफिकेशन ही जारी करना है। पश्चिमी राजस्थान में पचपदरा लगातार सुर्खियों में रहा है क्योंकि देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफायनरी बनने जा रही है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button