
स्योहारा – क्षेत्र के ग्राम जोतिम्मा मुकरपुरी में आज सुबह उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब गांव में स्थित एक मुर्गी फार्म में विशाल आग की लपटें दिखाई दीं। मोके पर पहुंचे ग्राम प्रधान राशिद व तमाम अन्य ग्रामीणों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
प्रधान राशिद ने बताया कि ये मुर्गी फार्म सरफ़राज़ पुत्र सुक्खे खां का है जिसमे सरफ़राज़ के लगभग 2 हज़ार मुर्गी के बच्चे थे पर आज शार्ट सर्किट से लगी इस आग की वजह से सभी बच्चे व पूरा मुर्गी फार्म जलकर खाक हो गया जिसके चलते सरफ़राज़ का लगभग दो से ढाई लाख रु का नुकसान हुआ है।
अमीन अहमद की रिपोर्ट


















