खबरों की खबरन्यूज़बैंगलूरु-कर्नाटकब्रेकिंग न्यूज़
ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष करने को बाध्य होगी-तारिक़ ज़की
आईरा के राष्ट्रीय चेयरमैन डा. तारिक ज़की ने आज गृह मंत्रालय भारत सरकार को एक ज्ञापन प्रेषित कर उत्तर प्रदेश में हो रही पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर एतराज जताया और पत्रकारों के खिलाफ दर्ज की जा रही फर्जी एफआईआर को तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सूबे में अपनी नाकामी छुपाने के लिए भाजपा सरकार पत्रकारों के खिलाफ धड़ाधड़ मुकदमा दर्ज करवा रही है जो कि प्रेस की आजादी पर सीधा हमला है। यदि इन घटनाओं पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष करने को बाध्य होगी.




















