
AIRA NEWS NETWORK – जनपद पौड़ी गढ़वाल शवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है वहीं उन्होंने कहा हमारा मकसद तत्काल ऐसा होना चाहिए अगर किसी को मदद की आवश्यकता है तुरंत ही उसे मदद पहुंचे उसकी जान बचाई जा सके और अगर कोई पीड़ित है किसी ने नाजायज सताया है तो उसको इंसाफ मिलना चाहिए हर वक्त अपने क्षेत्र में पैनी नजर बनाकर चलें जिसके क्रम में आज दिनाँक 30.01.2022 को डीसीआर के माध्यम से कोतवाली पौड़ी पुलिस को सूचना प्राप्त हुयी कि माण्डाखाल से सीकू जाने वाले मार्ग के पास वाहन संख्या UK07J 1924 लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गयी है।
उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद सिंह गुँसाई मय पुलिस टीम के साथ राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। उक्त वाहन में 02 व्यक्ति सवार थो। जिन्हे उपचार हेतु पौड़ी लाया गया।
घायल व्यक्ति का नाम पताः-
•सम्पत सिंह पुत्र श्री रणजीत सिंह निवासी बैसवाड़ा, पट्टी खातस्यूँ, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
सरिता पत्नी सम्पत सिंह निवासी उपरोक्त।
पुलिस टीम –
• निरीक्षक श्री विनोद सिंह गुँसाई
• आरक्षी 119 ना0पु0 कुलदीप
• आरक्षी 45 ना0पु0 अर्जुन सिंह
• आरक्षी 159 ना0पु0 शेखर सैनी
• आरक्षी 185 ना0पु0 रामशरण
उत्तराखंड पुलिस आम जनमानस से भी अनुरोध करती है कहीं कोई एक्सीडेंट या दुर्घटना होती है उसकी सूचना तुरंत ही अपने निकटतम थाने को दें कहीं अगर अपराध होता देखें या किसी अपराधी के बारे में कोई सूचना आपके पास हो तो आकर तुरंत ही थाने में हमसे संपर्क करें आपका नाम और पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने में पौड़ी पुलिस का सहयोग करें
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















