
AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर के थाना मंडावली क्षेत्र के भागूवाला शियामीवाला में स्थित साईं स्टोन क्रेशर है जिसके स्वामी की गुंडई के चलते किसान परेशान है हमारे द्वारा दिखाई गई वीडियो में आप देख सकते हैं जो रास्ता दिखाया जा रहा है वह रास्ता 30 से 35 मीटर है आज 20 मीटर भी नही है जो कि 50 वर्ष से अधिक समय से चल रहा है रोड के दोनों तरफ नाली चलती थी जो नहर का पानी आकर किसानों के खेत में जाया करता था वह नाली पक्की सीमेंट से बनी हुई थी उस नाली को भी स्टोन क्रेशर स्वामी ने तोड़ कर अपने क्रेशर का गंदा पानी उस नाली में निकालता है जो आज नाला बन चुका है
जिसके कारण पूरी सड़क में इतना कीच हो जाती है कि किसानों का निकलना दूभर हो जाता है अगर कोई किसान क्रेशर के मुंशी शिकायत करता है तो मुंशी भी किसान के साथ गाली गलौज करता है और कहता है हम पैसे वाले हैं हम किसी से नहीं डरते हम बीजेपी वाले भी हैं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसानों के मसीहा है लेकिन कुछ बीजेपी कार्यकर्ता बीजेपी के नाम पर किसानों पर भी अपना रौब जमाते है क्रेशर के गंदे पानी की जिस जगह से शुरुआत होती है उस जगह भी क्रेशर स्वामी ने नहर की और रोड की जमीन पर कब्जा किया हुआ है
जो नहर वालों के द्वारा तालाब बना हुआ था जिस टाइम नहर नहीं आती थी तो किसान उस तालाब के पानी से अपने इंजन से पानी निकाल कर अपने खेतों में सिंचाई किया करते थे लेकिन ऐसा सब कुछ करने से किसान बहुत मजबूर है इस्माइल यामीन शकील महबूब शाहिद बाबू शहजाद असगर शौकत इब्राहिम अनवार आदि किसानों ने एसडीएम नजीबाबाद को प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का समाधान कराने की मांग की कि क्रेशर का गंदा पानी रोड में ना आए जिससे हमें परेशानी होती है और जिस जगह से क्रेशर का गंदा पानी निकलता है उस तालाब को पुनः तालाब बनाया जाए


















