बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

बिजनौर में विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत 43 नामांकन पत्र किए गए प्रस्तुत – डी एम उमेश मिश्रा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर के जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों एवं आजाद उम्मीदवारों द्वारा कुल 43 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। उन्होंने विधानसभा वार प्रस्तुत किए गए नामांकन की जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र 17 नजीबाबाद के अंतर्गत सर्वश्री श्रवण राजपूत, आम आदमी पार्टी से, भारतीय जनता पार्टी से भारतेंद्र सिंह, समाजवादी से तस्लीम अहमद, बहुजन समाज पार्टी से शाहनवाज आलम, गरीब क्रांति पार्टी से मोहम्मद उमर, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मोहम्मद सलीम अंसारी तथा शाहरुख खलील और ओमप्रकाश द्वारा आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।

विधानसभा क्षेत्र 18 नगीना के अंतर्गत आम आदमी पार्टी से अर्जुन सिंह, कांग्रेस से हैनरीता, पीपल पार्ट पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से अभिनय कुमार, बृजपाल सिंह तथा चंद्रवीर सिंह द्वारा आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया गया। विधानसभा क्षेत्र 19 बढ़ापुर के अंतर्गत श्रीमती शबनम नाज तथा अनिल कुमार द्वारा आजाद प्रत्याशी के रूप में, निर्मल मिश्रा आम आदमी पार्टी, चंद्रपाल लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी, हदेश कुमार पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक तथा एहसान अली द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।

20 धामपुर के तहत बीजेपी से अशोक कुमार राणा, बीएसपी से ठाकुर मूलचंद चौहान, कांग्रेस से हुसैन अहमद, समाजवादी पार्टी से नईम उल हसन तथा ज्योति किरण द्वारा आजाद उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया गया। विधानसभा क्षेत्र 21 नहटौर के तहत भारतीय दमित जन पार्टी से प्रताप सिंह, बहुजन समाज पार्टी से प्रिया सिंह, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से दिलावर सिंह तथा कांग्रेस से श्रीमती मीनाक्षी द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।

विधानसभा क्षेत्र 22 बिजनौर से श्रीमती सूची द्वारा भारतीय जनता पार्टी से, उमेश चंद आजाद उम्मीदवार के रूप में, गौरव कुमार पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, अमीरुद्दीन भारतीय जन सम्मान पार्टी तथा अकबरी द्वारा कांग्रेस पार्टी से पर्चा दाखिल किया गया। 23 चांदपुर विधानसभा क्षेत्र से स्वामी ओमवेश समाजवादी पार्टी, शकील अहमद बहुजन समाज पार्टी तथा उदय त्यागी द्वारा कांग्रेस से नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया। विधानसभा क्षेत्र 24-नूरपुर के अंतर्गत भारतीय दमित जन पार्टी से रविंद्र कुमार, भाजपा से चंद्रप्रकाश सिंह, समाजवादी आंदोलन पार्टी से जहांआरा, कांग्रेस पार्टी से बाला तथा आजाद उम्मीदवार के रूप में नैयर जहां एवं अमित कुमार द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

राजेश सिंगल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button