25जनवरी को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों द्वारा 8 नामांकन पत्र किए गए दाखिल

AIRA NEWS NETWORK – जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अंतर्गत आज 05 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों द्वारा कुल 08 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उन्होंने बताया कि 21 नहटौर राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी मुंशीराम पाल और अंबेडकर समाज पार्टी प्रत्याशी श्रीमती गीता द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
19 बढ़ापुर के अंतर्गत बसपा के प्रत्याशी मोहम्मद गाजी तथा 24 नूरपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम अवतार और बीएसपी प्रत्याशी जियाउद्दीन तथा 22 बिजनौर से बीएसपी प्रत्याशी रुचि वीरा तथा 18 नगीना से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मनोज पारस द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। जबकि 20 धामपुर, 23 चांदपुर, 17 नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी प्रत्याशी द्वारा कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।


















