ईसाई मिशनरी का प्रचार प्रसार के लिए सामूहिक रूप से सत्संग कर रही महिलाओं को पुलिस ने खदेड़ा

स्योहारा : ईसाई मिशनरी का प्रचार प्रसार के लिए सामूहिक रूप से सत्संग कर रही कई दर्जन महिलाओं को सूचना मिलने पर पुलिस ने खदेड़ दिया | इस दौरान पुलिस ने चार व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने ले आये जिनकों बाद मे छोड़ दिया गया |
मंगलवार की सुबह ग्राम गेंडाजूड मे बिजयपाल सिंह पुत्र रामस्वरुप सिंह के घर तीन दर्जन से अधिक महिलायें ईसाई मिशनरी प्रचार कर सत्संग का आयोजन कर रही थी |
जिस पर गाँव के कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए पुलिस को सूचना दी | सूचना पर पहुंची पुलिस ने सत्संग कर रही महिलाओं को खदेड़ने का प्रयास किया जिस पर सत्संग कर रही महिलाओं ने विरोध किया | बाद मे पुलिस ने सभी को वहाँ से खदेड़ दिया | इस दौरान पुलिस ने सत्संग करा रहे विजयपाल सिंह विनीत कुमार पंकज व संगीता को पूछताछ के लिए थाने ले गये जिनको बाद मे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया | थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा ईसाई मिशनरी के प्रचार प्रसार के लिए सत्संग होने की सूचना मिली थी | गाँव पहुंचकर जानकारी की गई | गाँव मे चल रहे सत्संग को खत्म करा दिया गया |


















