बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

बिजनौर शहर कोतवाल राधेश्याम ने की अराजक तत्वों पर कार्यवाही

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सिटी डॉ प्रवीण रंजन सिंह नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी बिजनौर कुलदीप गुप्ता ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए अपनी कमर कस ली है और अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट गैंगस्टर 107/ 16 की कार्यवाही की है।

बिजनौर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करती आ रही है जिससे थाना क्षेत्र बिजनौर में शांति व्यवस्था बनी रहे कोई भी कोई भी अराजक व्यक्ति क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग ना कर सके और आचार संहिता का पालन पूर्ण तरह से किया जा सके पुलिस ने क्षेत्र के ऐसे अट्ठारह सौ लोगों को चिन्हित कर लाल हरे एवं पीले कार्ड दिए जाएंगे पुलिस ने 59 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट तथा 155 लोगों के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई की है इसके साथ-साथ हजार लोगों के खिलाफ 107 16 की कार्रवाई की जा चुकी है इसमें से कुछ को दो लाख तथा कुछ को एक लाख से मुचलका पाबंद किया गया है।

बिजनौर थाना क्षेत्र से लगभग 30 लोगों को जिला बदर किए जाने की प्रक्रिया चल रही है अभी कुछ दिन पूर्व पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री एवं अपराधियों को गिरफ्तार किया था, कुछ समय पूर्व राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी हत्याकांड का खुलासा किया गया था। तेजतर्रार कर्तव्यनिष्ठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम बिजनौर से पूर्व जनपद रामपुर में भी सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने वहा पर कप्तान अजय कुमार शर्मा के अधीनस्थ सरहानीय कार्य किये हैं। और जनपद बिजनौर में कोतवाली शहर बिजनौर की कमान संभालने के बाद अपराध पर अंकुश लगाने और अनेक अपराधियों का पर्दाफाश कर उन्हें बड़ी हवेली भेजने का काम किया है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजनौर राधेश्याम जनता के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए हैं। सरहानीय व उत्कृष्ट कार्यों के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम को ग्रह मंत्रालय द्वारा पुलिस अधीक्षक बिजनौर डॉक्टर धर्मवीर सिंह के हाथों स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए जा चुके हैं

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button