राजस्थान
Trending

बीकानेर में आज 80 से ज्यादा पॉजिटिव: बीकानेर में कोरोना रोगियों की संख्या में नहीं आ रही कमी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – बीकानेर में कोरोना रोगियों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार सुबह की रिपोर्ट में अस्सी से ज्यादा पॉजिटिव आ गए हैं, जबकि शाम तक ये आंकड़ा फिर बढ़ने वाला है। कोरोना रोगियों की बढ़ती संख्या के बीच शुक्रवार से बीकानेर के पहली से आठवीं तक के सभी स्कूल्स बंद कर दिए गए हैं। बीकानेर से सटे देशनोक में एक साथ पांच पॉजिटिव आए हैं जबकि नोखा फिर हॉट स्पॉट बनता जा रहा है।

देशनोक के वार्ड संख्या दो और 24 से कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें वार्ड संख्या में दो में पांच साल का एक बच्चा भी कोविड संक्रमित हो गया है। नोखा के रोडा, वार्ड संख्या चार, पांच, बीस, बाईस, अट्‌ठाइस, चालीस में भी कोरोना पॉजिटिव हैं। अणखीसर गांव में भी एक केस मिला है।

पीबीएम अस्पताल में लिए गए सेम्पल में तीन पॉजिटिव है। वहीं लालगढ़ के रामपुरा अस्पताल में लिए गए सेम्पल में रामपुरा बस्ती के पांच केस पॉजिटिव है। जबकि नयाशहर थाने के पीछे रहने वाला एक युवक भी संक्रमित है। इसके अलावा बीकानेर शहर में बी.सेठिया गली, फड़ बाजार, रामपुरिया हवेली एरिया, कल्ला पेट्रोलपंप के पास, जंभेश्वर कॉलोनी, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, रामदेव पार्क के पास, गांधी कॉलोनी, पुरानी गिन्नाणी, जयनारायण व्यास कॉलोनी, गंगाशहर, चौतीना कुआ, हनुमान हत्था, भीनासर, मिल्ट्री अस्पताल, जनता प्याऊ, सुगनी देवी अस्पताल के पास, सिंघियों का मोहल्ला, लक्ष्मीनाथ घाटी, मोहता सराय, मोहता चौक, बारह गुवाड़ व बंगला नगर में भी संक्रमित मिलने शुरू हो गए हैँ। इनमें अधिकांश हिस्से वो हैं, जहां दूसरी लहर में जबर्दस्त तबाही मची थी।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button